मगरलोड, 18 दिसंबर। भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने मगरलोड नगर पंचायत के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची और आदिवासी समाज के बीच बैठक कर व वार्ड के मतदाताओं के घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी श्री देवराज देवांगन को कमल छाप में वोट देने की अपील की॥
अनीता ध्रुव ने चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता अपनी वोट की ताकत को पहचानें, आपका एक वोट मगरलोड नगर पंचायत का तस्वीर बदल सकता है॥ प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने मगरलोड के साथ साथ प्रदेश की जनता को छलने का और ठगने का काम किया है॥ जबकि भाजपा की रमन सरकार सत्ता में थीं तब मगरलोड को नगर पंचायत का सौगात दे कर यहाँ की जनता के हर सुख दुख मे साथ दिया॥ और विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया॥ इसलिए आज एक सुनहरा अवसर सामने आया हैं और आप सब भाजपा के प्रत्याशी देवराज देवांगन को वोट देकर विजयश्री दिलाएँ.

आज भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के राज में किसान,, बेरोजगार,, महिलाएं परेशान है॥ छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज में दब गया है॥ जिसका भुगतना हम जनताओं उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के तीन साल में छत्तीसगढ़ बेहाल हुआ है॥ देश में छत्तीसगढ़ के सरकार 51 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लेने में भी नम्बर वन है। इसी तरह हर दिन बेटियों से दुष्कर्म अपराधों में नम्बर वन है॥ 21000 हजार महिला स्व सहायता समूहों से धोखा कर महिलाओं का रोजगार छीनने में भी नम्बर वन है यहाँ कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र के व गंगाजल के कसमें वादे भूलकर जनता को धोखा देने में भी नम्बर वन है इस तरह की झूठी प्रपंच कर झूठ की माया रची है।