मुंबई:- अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, उनके चर्चा में बने रहने की वजह है बिग बॉस 17 में उनका प्रतियोगी बनकर आना। बिग बॉस के घर अंकिता अकेले नहीं गईं हैं. उनके साथ आए हैं उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन। बिग बॉस में जाने से पहले उन्होंने बीबीसी से बातचीत की थी।
