नई दिल्ली. दिल्ली के रहने वाले अंकुर को ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो ने इस साल का ‘सबसे बड़ा फूडी’ बताया है। अंकुर ने सालभर में इस ऐप से 3,330 बार खाना मंगवाया। जोमैटो के इस ग्राहक ने हर दिन तकरीबन 9 ऑर्डर दिया।जोमैटो ने ऐप पर 2022 का ट्रेंड रिपोर्ट पेश किया। एक बार फिर बिरयानी सबसे पसंदीदा खाने की लिस्ट में टॉप पर है।
2022 में जोमैटो को यूजर्स से हर मिनट औसतन 186 बिरयानी ऑर्डर मिले। जोमैटो के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी स्वीगी को भी सबसे अधिक ऑर्डर बिरयानी के ही मिले हैं। स्वीगी ने हर मिनट 137 ऑर्डर मिलने की बात कही है।जोमैटो पर दूसरा सबसे पसंदीदा खाना पिज्जा रहा। इस साल हर मिनट 139 ऑर्डर पिज्जा के आए। इससे पहले भी बिरयानी ही टॉप पर रहा है। स्वीगी ने कहा है कि बिरयानी के अलावा उनके पास सबसे अधिक तंदूरी चिकेन, बटर नान, वेज फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, चिकेन फ्राइनड राइस और वेज बिरयानी जैसे व्यंजनों के ऑर्डर आते हैं।
जोमैटो पर 2022 की दूसरी सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश के रूप में बिरयानी के बाद पिज्जा था। जोमैटो यूजर्स ने इस साल हर मिनट 139 पिज्जा ऑर्डर किए। स्विगी के खाने की सबसे ज्यादा ऑर्डर वाली लिस्ट में बिरयानी के बाद सबसे ऊपर मसाला डोसा, चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, बटर नान, वेज फ्राइड राइस, वेज बिरयानी और तंदूरी चिकन शामिल हैं।
रायगंज के लोगों ने उठाया प्रोमो कोड का फायदारिपोर्ट में उस शहर का भी खुलासा किया गया है, जिसने डिलीवरी पर पैसे बचाने के लिए जोमैटो के प्रोमो कोड का सबसे ज्यादा फायदा उठाया। पश्चिम बंगाल में रायगंज उस शहर के रूप में उभरा, जिसे छूट पसंद थी, क्योंकि शहर में जोमैटो के 99.7% ऑर्डर पर प्रोमो कोड लागू था। इतना ही नहीं, जोमैटो ने उस ग्राहक का भी खुलासा किया, जिसने डिस्काउंट का इस्तेमाल कर लाखों की बचत की। मुंबई का एक जोमैटो उपयोगकर्ता सभी फूड ऑर्डर पर एक साल में 2.43 लाख रुपये बचाया।