Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मिचोंग तूफान से प्रभावित लोगों को 6-6 हजार रुपये की नकद सहायता देने का ऐलान….
    News

    मिचोंग तूफान से प्रभावित लोगों को 6-6 हजार रुपये की नकद सहायता देने का ऐलान….

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में ‘मिगजॉम’ तूफान से प्रभावित लोगों को 6-6 हजार रुपये की नकद सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने फसल खराब होने पर मिलने वाले मुआवजे सहित विभिन्न श्रेणियों में राहत राशि बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, यह सहायता उन लोगों को दी जाएगी जिनकी आमदनी चक्रवात के कारण प्रभावित हुई है। सरकार यह सहायता राशन की दुकानों पर कैश के रूप में देगी।

    MSME क्षेत्र के लिए राहत की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा है।‘बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है’केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखे अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 प्रभावित जिलों में लगभग 5000 MSME यूनिट्स ठप हैं क्योंकि लगातार बारिश के कारण कच्चा माल और निर्मित उत्पाद दोनों खराब हो गए हैं। चेन्नई में जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, स्टालिन ने सीतारमण से कहा कि बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है और सड़कों की मरम्मत कर दी गई है लेकिन उत्पादन फिर से शुरू होने में समय लगेगा। चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के कारण 3 और 4 दिसंबर को चेन्नई और आसपास के जिलों चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई तथा जानमाल की हानि हुई।

    सीएम ने कई मदों में बढ़ाया मुआवजामुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बाढ़ से हुए नुकसान और प्रभावित लोगों को दी जाने वाली राहत की समीक्षा की गई। एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सीएम स्टालिन ने धान सहित बारिश से प्रभावित फसलों (33 प्रतिशत और अधिक) के लिए मुआवजा 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने का आदेश दिया है। वहीं, यदि बारहमासी फसलें और पेड़ प्रभावित हुए हैं तो प्रति हेक्टेयर मुआवजा 18,000 रुपये से बढ़ाकर 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया जाएगा। वर्षा आधारित फसलों के लिए मुआवजा 7,410 रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 8,500 रुपये किया जाएगा।

    गाय-बैल के मारे जाने पर भी मुआवजा बढ़ाविज्ञप्ति के मुताबिक, चक्रवात के कारण बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी। नावों और मछली पकड़ने के जालों को नुकसान होने की स्थिति में सहायता देने के लिए सरकार ने श्रेणी-वार रूपरेखा तैयार की है। इसके मुताबिक क्षतिग्रस्त मशीनीकृत नौकाओं के लिए अधिकतम सब्सिडी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7.50 लाख रुपये करना शामिल है। गाय-बैल समेत मवेशियों के मारे जाने पर मुआवजा 30,000 रुपये से बढ़ाकर 37,500 रुपये किया जाएगा। ‘वेलाडू’ और ‘सेम्मारी आडू’ जैसी बकरी की नस्लों के लिए मुआवजा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया जाएगा।

    सरकार ने बांटे खाने के लाखों पैकेटक्षतिग्रस्त झोपड़ियों के लिए मदद अब 5 हजार रुपये से बढ़कर 8 हजार रुपये होगी। सरकार ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण शुरू हुई बारिश से 8 दिसंबर तक अकेले चेन्नई जिले में 47 लाख खाने के पैकेट बांटे गए हैं। कुल मिलाकर, चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में लोगों को 51 लाख भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए। ब्रेड और बिस्किट के पैकेट के अलावा 58,000 किलोग्राम से अधिक दूध पाउडर और लगभग 10 लाख पीने के पानी की बोतलें वितरित की गईं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवजन कम करने के लिए लोग अपना रहे इंटरमिटेंट फास्टिंग,ये फास्टिंग और ये वजन घटाने में कितनी मददगार है ,जाने…..
    Next Article मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी और सुबह घना कोहरे का अलर्ट जारी किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…

    March 25, 2026

    क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…

    March 25, 2026

    रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?