दिल्ली
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार (1 जुलाई) को संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा की है. प्रह्लाद जोशी की इस घोषणा के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है
साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस मानसून सत्र में मणिपुर में जारी हिंसा और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी समेत कई मुद्दे उठाएगी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि हम आशा करते हैं सरकार की ओर से जनता की परेशानी से जुड़े उन सभी मुद्दों पर चर्चा की अनुमति दी जाएगी. जिन्हें विपक्ष लगातार उठा रहा है. इनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं जिन पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है. मुझे उम्मीद है
कि प्रह्लाद जोशी इस बात से अवगत होंगे. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया कि संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी.