नई दिल्ली:– पवित्र सावन मास 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसी के साथ भगवान शिव के विशेष अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा। कावड़ यात्रा निकाली जाएगी और भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया जाएगा। इस माह सावन सोमवार के व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही दान पुण्य का भी विशेष महत्व है।
हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव को रुद्राभिषेक अति प्रिय है। इससे भक्तों को तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है। मंदिरों के साथ घर भी भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। माना जाता है कि रुद्राभिषेक से भक्तों की 18 प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। सावन में सोमवार के साथ ही अन्य दिनों पर भी मंदिर अथवा घर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
घी
भगवान शिव का घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे वंशवृद्धि होती है।
गाय का दूध
गाय का दूध काफी पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इससे रुद्राभिषेक करने वाला व्यक्ति आरोग्य रहता है।
शहद
यदि आप बीमार रहते हैं, तो आपको सावन माह में शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इससे तमाम रोग नष्ट होते हैं।