मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। अभिनेता विक्रम गोखले का लंबी बिमारी के बाद आज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। उनका स्वास्थ्य बीते कई दिनों से खराब चल रहा था और वह कई दिनों से वेंटिलेंटर पर थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व रंगमंच में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शाम छह बजे पुणे के वैकुंठ संस्कार भूमि में किया गया।
विक्रम गोखले पुणे में एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे। वो पिछले कई सालों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी।