नई दिल्ली:- पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी ने भले ही एक राष्ट्र-एक चुनाव की सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, पर भाजपा ने रविवार को अपने घोषणा पत्र में इस पर मजबूती से आगे बढ़ने का वादा किया है।पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक राष्ट्र-एक चुनाव से जुड़े मुद्दों के परीक्षण के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की जानकारी दी है। साथ ही वादा किया है कि हम उससे जुड़ी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे।
भाजपा ने इसके साथ ही चुनाव सुधार से जुड़े एक और अहम कदम की घोषणा की है। जिसमें देश में सभी चुनावों के लिए एक कॉमन वोटर लिस्ट का प्रावधान करने का ऐलान किया है। इससे पहले मोदी सरकार ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय कमेटी का भी गठन किया था। इस कमेटी ने हाल ही में राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट दी है।
