दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के दौरान एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। यात्री नशे में धुत था और क्रू से भी दुर्व्यवहार कर रहा था। क्रू मेम्बर्स ने फ्लाइट कैप्टन को सूचना दी।
प्रतीक पर IPC की धारा 336 (दूसरों की ज़िंदगी या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला अधिनियम), धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव) और विमान अधिनियम 1934 के निर्देशों का अनुपालन की धारा 11ए (जानबूझकर गैर-कानूनी काम करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब जानें पूरा मामला
इंडिगो की फ्लाइट 6E 308 दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। इसमें कानपुर का रहने वाला 40 साल का प्रतीक भी था। प्रतीक नशे में धुत था। यात्रा के दौरान उसने फ्लाइट का इमरजेंसी फ्लैप खोलने की कोशिश की। इसके बाद क्रू ने उसे रोका। लेकिन वह आक्रामक तरीके से व्यवहार करने लगा। बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद उसे CISF को सौंप दिया गया।यह घटना सुबह 7.56 बजे हुई। आर प्रतीक सीट नंबर 18F पर बैठा था। फ्लाइट के सुबह 10.43 मिनट पहुंचने पर CISF के हवाले कर दिया गया। जहां उसका ब्रीद एनालाइजर टेस्ट ( test)हुआ, जिसमें प्रतीक पॉजिटिव आया।