Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा जनजाति संस्कृति, इतिहास और क्रांतिकारियों का सम्मान – विकास मरकाम…
    गैजेट

    जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा जनजाति संस्कृति, इतिहास और क्रांतिकारियों का सम्मान – विकास मरकाम…

    By Tv 36 HindustanNovember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में की गई घोषणा को जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा है ।कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित करके उलगुलान क्रांति का जो बिगुल फूंका था, उसी के परिणामस्वरूप समाज में अंग्रेज शासन के खिलाफ एक बड़ी क्रांति का सूत्रपात हुआ था।

    उन्होंनें अपने जीवन का बलिदान आजादी के लिए दिया। भगवान बिरसा मुंडा के अलावा हमारे छत्तीसगढ़ से भी शहीद वीरनारायण सिंह, शहीद गुण्डाधुर, शहीद गैंदसिंह सहित सैकड़ों जनजाति क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अपने जीवन का उत्सर्ग किया।हमारे जनजाति समाज के इस गौरवपूर्ण योगदान को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पश्चात नरेंद्र मोदी की सरकार ने सम्मान दिया है। केन्द्र सरकार की यह घोषणा जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है।

    इस वर्ष से यह जनजातीय गौरव दिवस प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिवस जनजाति समाज के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शौर्य, राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जनजातियों के प्रयासों को मान्यता देगा।भारत सरकार द्वारा वर्तमान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जनजातीय लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न और इसका उत्सव ‘जनजातीय गौरव दिवस’ 15 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक सप्ताह भर मनाया जाएगा, जिसमें समारोह के आयोजन की योजना बनाई गयी है।

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा भी आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के समस्त मंडलों में जनजाति गौरव दिवस मनाया जायेगा तथा दोप. 1 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उनके संबोधन को सुना जायेगा।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे देश के जनजाति समाज की भावनाओं को समझने एवं उसको सम्मान देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है एवं पूरे छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज की ओर से आभार व्यक्त करता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व मंत्री पर शिकंजा! वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में ईडी ने 7 जगहों पर मारा छापा…
    Next Article राशिफल 12 नवम्बर 2021 : वृष राशि वाले जातकों को नए इन्वेस्टरों के मिलने का योग है
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?