राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए आज से रामलला के दर्शन के लिए कपाट को खोल दिया गया. जिसके बाद भक्त सुबह से ही लाइनों में लगकर दर्शन कर रहे है. इसी क्रम में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के दूसरे दिन बाद के बार फिर भगवान राम के दर्शन करने के लिए पहुंचे. राम के दर्शन के लिए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें में अपने फैंस से बचने के लिए अपना मुंह ढककर आम भक्त की तरह दर्शन कारने जा रहे हैं.
इस वीडियो को खुद अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, कृपया अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया. भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा. लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था. जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुँह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!”
