
मुंबई। ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना हॉउस छोड़ दिया है | उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट के जरिए दी। अनुष्का ने फिल्म मेकिंग की दुनिया से ख़ुद को अलग कर रही हैं| एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए अपना प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ छोड़ने का ऐलान कर दिया है| हालांकि अनुष्का के छोड़ने के बाद कंपनी बंद नहीं होगी, बल्कि अब ये काम सिर्फ उनके भाई संभालेंगे|
अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अब तक जो भी काम किया वो उस पर फक़्र महसूस करती हैं | लेकिन एक मां होने के नाते उन्हें कोई कई चीज़ें बैलेंस करनी हैं इसलिए वो एक्टिंग को चुन रही हैं|अनुष्का अब अपना फोकस सिर्फ एक्टिंग पर रखेंगी और भाई के साथ मिलकर शुरू किया गया प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ अब सिर्फ उनके भाई करनेश शर्मा हैंडल करेंगे| पोस्ट में एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि इसमें वो हमेशा भाई की हौंसला अफज़ाई करेंगी| इसके लिए अनुष्का ने करनेश को भविष्य के लिए बधाई भी दी हैं|
अब परदे के सामने एक बार फिर से लंबे वकत बाद अनुष्का शर्मा कमबैक करने जा रही है। वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वापसी करने जा रही हैं| अनुष्का ने कुछ समय पहले फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और अब उन्होंने इसके लिए तैयारियां करना शुरू कर दी हैं| जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था| जिनमें वो ग्राउंड में ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं| चकदा एक्सप्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है|