नई दिल्ली। यदि आप घर में पौधे लगाने का विचार कर रहे हैं और इसके लिए आप कुछ पौधों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको 5 औषधीय पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेंगे।
आज कल लोग अपने घरों में तरह-तरह के पौधे लगाना खूब पसंद करते हैं। पौधे न केवल घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि यदि इनका सही तरह से चयन कर लिया जाए तो हमें आरोग्य भी देते हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धिती यानी आयुर्वेद में औषधीय पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। कुछ पौधों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी कई तरह के रोगों से बचाव करते हैं। यदि आप अपने घर में ऐसे औषधीय पौधों को लगाते हैं तो इससे आप घर को सुंदर बनाने के साथ अपने आप को निरोगी भी रख सकते हैं।
- तुलसी
तुलसी एक बहुत ही लोकप्रिय औषधीय पौधा है। इसे “हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा” भी माना जाता है। तुलसी के पौधे में एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। यह सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, दर्द, पेट दर्द, अपच, और अन्य कई बीमारियों के इलाज में हेल्प करती है। तुलसी को लगाने के लिए किसी विशेष प्रकार की मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है। इसे सामान्य मिट्टी में भी लगाया जा सकता है। आप अपने घर के गमले में तुलसी का पौधा जरूर लगा सकते हैं। - गिलोय
अगर आप घर के गमले में कोई पौधा लगाना चाहते हैं तो आप अपने घर के गमलों में गिलोय के पौधे को लगा सकते हैं। गिलोय को संस्कृत में ‘अमृता’ कहा जाता है। यही कारण है कि गिलोय हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान होती है। गिलोय का प्रयोग करके आप बुखार, जुकाम जैसी साधारण समस्याओं से निजात दिला सकती है। गिलोय के अंदर भरपूर मात्रा में एंटी एजिंग और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि गिलोय आपकी स्किन संबंधि समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है।
3.एलोवेरा
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे आप अपने घर के गमलों में बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा आपकी स्किन संबंधि सभी तरह की समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसके अलावा रोजाना 10मिलीग्राम एलोवेरा जूस पीने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। यदि आपकी त्वचा पर जले, कटे के कैसे भी निशान हैं तो रोज उसके ऊपर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
- लेमन ग्रास
लेमन ग्रास भी एक शानदार पौधा है जिसे आप अपने घर के गमलों में लगा सकते हैं। इसके कई औषधीय फायदे है जैसे कि पेट संबंधी रोग जैसे अपच, गैस, ऐंठन आदि में काफी फायदा करता है। इसके अलावा यह काफी खूबसूरत पौधा होता है जिससे आप अपने घर की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।
5.पत्थर चट्टा
पत्थरचट्टा एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसमें भरपूर औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में लंबे समय से इसका इस्तेमाल किडनी और मूत्र संबंधी समस्याओं के निवारण में किया जा रहा है। किडनी स्टोन के लिए इस पौधे के पत्तों को रामबाण बताया गया है। इसके अलावा इस पौधे का उपयोग सूजन को कम करने और फोड़े-फुंसी को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।
