Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 5 सब्जियों के अलावा इनके छिलकों में भी छिपा है सेहत का खजाना, जानिए…
    स्वास्थ्य

    इन 5 सब्जियों के अलावा इनके छिलकों में भी छिपा है सेहत का खजाना, जानिए…

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको इनके छिलकों के फायदों के बारे में मालूम है? बता दें, इनमें काफी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जिन्हें खाने से कई शरीरिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। कुछ सब्जियां तो ऐसी भी हैं जिन्हें खाने से ज्यादा फायदा उनके छिलके के सेवन से सेहत को होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनके छिलकों को खाना आपको बंपर हेल्थ बेनेफिट्स पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    कद्दू

    कद्दू कई घरों में शौक से खाया जाता है। क्या आप जानते हैं इसके छिलके को खाने से आप स्किन पर होने वाले फ्री-रैडिकल डैमेज से बच सकते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन से लेकर जिंक भी पाया जाता है जो कि हमारी शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं इसके छिलके त्वचा को अल्ट्रा वायलेट रेज से भी प्रोटेक्ट करते हैं।

    लौकी

    लौकी के छिलके भी गुणों की खान हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसके छिलके को फेंकना आप अवॉइड कर सकते हैं। स्वाद बढ़ाना है तो इसके छिलकों को आप एयर फ्रायर में फाई करके भी कुछ मसाले डालकर खा सकते हैं।

    आलू

    सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू हर सब्जी में देखने को मिल ही जाता है। इससे कई डिशेज तैयार की जाती हैं। अगर आप भी इसके छिलकों को फेंक देते हैं तो यकीन मानिए आप सेहत को होने वाले कई फायदों को मिस कर देते हैं। विटामिन बी, फाइबर, आयरन और कैल्शियम इनमें खूब पाया जाता है।

    शकरकंद

    एंटीऑक्सिडेंट्स के मामले में शकरकंद भी किसी से पीछे नहीं है। इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो आपकी आई साइट के लिए बेहतर है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और आयरन भी पाया जाता है। इसलिए इसके छिलकों को वेस्ट मत जाने दीजिए, इन्हें खाकर अपनी इम्यूनिटी दुरुस्त बनाइए।

    खीरा

    हर सैलेड में शौक से खाया जाने वाला खीरा पोटैशियम, विटामिन के और फाइबर से भरपूर है। वेट लॉस के लिए भी ये बढ़िया माना गया है। इसे छिलके खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी दुरुस्त रहेगा।

    Post Views: 0

    #Health Apart from these 5 vegetables Better health Hindi khabar Hindi news hindinews there is a treasure of health hidden in their peels too Today latest news Vegetable farming
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविष्णुदेव साय 17 जनवरी को लेंगे कैबिनेट मीटिंग
    Next Article राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस द्वारा विभिन्न तरीकों से किया जा रहा जागरूक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?