खरसिया, 14 दिसंबर। केबिनेट दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने आज 14 दिसम्बर को विधानसभा अध्यक्ष डां चरणदास महंत के गृह ग्राम सारागांव धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे, वहां से निरीक्षण पश्चात, खरसिया विधानसभा के ग्राम बानीपाथर धान खरीदी केन्द्र पहुंचे।

जहां उन्होने उपार्जन केन्द्र में धान की तौलाई कर वजन का निरीक्षण किया। उन्होने वहां उपस्थित किसानों से उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने धान की क्वालिटी, स्टेकिंग तथा वर्तमान में उपलब्ध बारदानों की जानकारी ली।
इस दौरान पर कांग्रेसी नेता अभय महंती, राधे राठिया, अपेक्स बैंक के उप महाप्रबंधक भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक ए के लहरे, राम नारायण साहू, एम तिर्की, विजय मेहरा उपस्थित रहे।