Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एप्पल भी लाएगा मुड़ने वाला iPhone या iPad, जानें संभावित स्क्रीन साइज और कीमत……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    एप्पल भी लाएगा मुड़ने वाला iPhone या iPad, जानें संभावित स्क्रीन साइज और कीमत……

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* दुनियाभर की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां हर बीतते दिन के साथ अपने स्मार्टफोन में नए फीचर्स लाने के लिए नए प्रयोग करती रहती है. फोल्डेबल और फ्लिप फोन उसी तरह के अनोखे अविष्कार का एक प्रमाण है, जो अभी तक सैमसंग, वीवो, ओप्पो, वनप्लस जैसी कंपनियों ने लॉन्च किया है, लेकिन अब एप्पल कंपनी भी फोल्डेबल और फ्लिप टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है.हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई पक्की ख़बर सामने नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है एप्पल बीच से मुड़ने वाले फ्लिप आईफोन और आईपैड पर काम कर रहा है. आइए हम आपको इस रिपोर्ट के बारे में बताते हैं.*मुड़ने वाला आईफोन या आईपैड?*द एकेल की एक रिपोर्ट के मुताबित एप्पल अपने फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल किसी बुक जैसे मुड़ने वाले डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसकी स्क्रीन साइज 7.6 से 8.4 इंच के बीच में है. अगर यह रिपोर्ट सच है कि यह एप्पल का आईफोन या आईपैड हो सकता है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि एप्पल अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को 2026 या 2027 तक लॉन्च कर सकता है.हालांकि, टॉम्सगाइड की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone Flip फोन पर काम कर रही है, जो एप्पल का पहला फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है. Ming-Chi Kuo ने दावा किया है कि आईफोन के पहले फोन में 8 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो कि Galaxy Z Fold 4 से ज्यादा होगी, जिसमें सैमसंग ने 7.6 इंच की स्क्रीन दी थी. 8 इंच का आईफोन फ्लिप जब खुलेगा तो यह एक आईपैड का काम करेगा. आपको बता दें कि कुछ साल पहले एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए टैबलेट iPad Mini का स्क्रीन साइज 8.3 इंच था.*कितनी हो सकती है कीमत?*हालांकि, एप्पल के फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले के बारे में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता क्योंकि कुछ रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी 9 इंच के डिस्प्ले पर काम कर रही है, तो कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 7.5 इंच के एक OLED डिस्प्ले के साथ फ्लिप फोन लॉन्च करेगी.बहरहाल, एप्पल के फ्लिप आईफोन का स्क्रीन साइज चाहे जितना भी हो लेकिन बहुत सारी अफवाहों का देखकर ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल फोन को पेश करने वाली है. ऐसे में आपके दिमाग में इस फोन की संभावित कीमत का सवाल आ रहा होगा. हालांकि, इस सवाल का जवाब देना काफी मुश्किल है, लेकिन टॉम्सगाइड की रिपोर्ट का मानना है कि आईफोन फ्लिप की कीमत 2000 डॉलर यानी करीब 1.65 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    Post Views: 0

    *Apple will also bring a foldable iPhone or iPad Hindi khabar Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएफिल टावर से हुआ यूपीआई का लॉन्च, पेमेंट सिस्टम को यूज करने वाला पहला देश बना फ्रांस……
    Next Article सर्वाइकल कैंसर के यह होते हैं शुरुआती लक्षण, बिना इग्नोर किए ऐसे करें बचाव……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?