रायपुर, 24 मार्च। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन किया जा रहा है और वर्तमान में लगभग 171 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे है और इस शिक्षा सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सफलता को देखते हुए लगभग 32 उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम के स्कूल संचालित किए जाएंगे, यानि पूर्व में संचालित सरकारी हिन्दी माध्यम स्कूल्स उत्कृष्ट नहीं थे, इसलिए अब सरकार ने उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूलों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
वहीं उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अब तक दूसरे सरकारी स्कूलों से 1428 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति दिया जा चुका है और उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूलों में तो सभी पदों को सिर्फ प्रतिनियुक्ति पर ही भर जाएंगे, यानि अब अन्य सरकारी स्कूलों से अच्छे, योग्य 1559 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि सरकार अपने ही एक व्यवस्थापित स्कूलों से अच्छे एवं योग्य शिक्षकों को निकाल कर सरकारी स्कूलों को खाली कर उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालित करने की योजना पर काम कर रही है, जिसका दुष्परिणाम विगत दो वर्षो में देखा जा चुका है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है और पूरा वर्ष उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सिर्फ भर्ती प्रक्रिया में पूरा सरकारी अमला लगा रहा, इसके बावजूद भी 1812 पदों को भरा नहीं जा सका और दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो गई है, इतना ही नहीं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहंुच गया है, क्योंकि ट्रायबल क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ शिक्षक-कर्मचारी शहर आना चाहते है और स्वामी आत्मानंद स्कूल उनके लिए एक अच्छा रास्ता खुल गया है और पैसे के लेन-देन से थोक के भाव में नियम विपरीत ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया।
पैरेट्स एसोसियेशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सीधी भर्ती के माध्यम से पदो को भरा जावे।