Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जवानी में चेहरे पर झुर्रियां कहीं आपके मोबाइल की देन तो नहीं, प्राचीन अरोमाथेरेपी से खुद को बचाएं…
    समाचार

    जवानी में चेहरे पर झुर्रियां कहीं आपके मोबाइल की देन तो नहीं, प्राचीन अरोमाथेरेपी से खुद को बचाएं…

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:- देश और दुनिया में लगातार बढ़ते मोबाइल के उपयोग के कारण आंखों में रेडिएशन के कारण मायोपिया और अन्य समस्याएं हो रही हैं. वहीं मस्तिष्क और चेहरे पर भी रेडिएशन का प्रभाव नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, मोबाइल के ज्यादा उपयोग के कारण मस्तिष्क में बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में प्राचीन अरोमाथैरेपी के टिप्स का उपयोग करके मोबाइल और डेस्कटॉप से निकलने वाले विकिरण से बचा जा सकता है.

    मोबाइल रेडिएशन से ऐसे बचाएं स्किन को

    मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन से बचाव में लैवंडर ऑयल, ओलिव ऑयल, D5 आयल ओर नियासिनमाइड के साथ चाय पत्ती के पानी का उपयोग किया जाता है. ब्यूटी एंड वैलनेस स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन और स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर का कहना है कि, ”मोबाइल या कंप्यूटर का लंबे समय तक उपयोग करने से पहले लैवंडर ऑयल, D5 आयल ओर नियासिनमाइड को चेहरे पर चाय पत्ती के पानी के साथ लगाएं. ऐसा करने से मोबाइल या कंप्यूटर डेस्कटॉप के रेडिएशन से स्किन बची रहती है. इसका उपयोग काम के पहले किया जा सकता है. उपयोग के बाद 1 घंटे बाद इसे आसानी से धोया जा सकता है. इससे स्किन में ताजगी और नमी बने रहने के साथ रेडिएशन का असर नहीं होता.

    रेडिएशन से बचने के लिए अपनाएं अरोमाथेरेपी और जवां नजर आएं
    डॉ. ब्लॉसम कोचर का कहना है कि, ”रेडिएशन से चेहरे पर उम्र का असर भी दिखने लगता है. कम उम्र में ही आप बूढ़े नजर आने लगते हैं. जिसे रोकने के लिए जैस्मिन, बादाम और कस्टर्ड ऑयल में फ्रैंकिन्सेंस तेल का उपयोग करें. एक-एक बूंद सभी तेलों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.” उन्होंने बताया यह पूरी प्रक्रिया भारतीय अरोमाथेरेपी के सिद्धांतों पर आधारित और प्राचीन विद्या है, जिसका उपयोग धीरे-धीरे कम हो गया है. हालांकि अब आधुनिक जीवन शैली में अलग-अलग कर्म से शरीर प्रभावित हो रहा है तो कहीं ना कहीं अरोमाथेरेपी कई समस्याओं में कारगर साबित हो रही है, जिनमें से रेडिएशन और एजिंग एक बड़ी समस्या है.

    इतना घातक है मोबाइल का रेडिएशन

    आमतौर पर हमेशा हाथ में रहने वाला मोबाइल बात करने के लिए सिर के करीब पहुंचता है. ऐसे में मोबाइल से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी और रेडिएशन से मस्तिष्क और सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है. WHO द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, मोबाइल के रेडिएशन से माइग्रेन मांसपेशियों का दर्द स्थाई रूप से हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल फोन का इस्तेमाल दिन भर में 2 घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए. साथ ही लगातार इसे देखते रहने से मायोपिया या आई स्ट्रेन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आंखों से मोबाइल की दूरी कम से कम 18 इंच दूर होना चाहिए.

    ऐसे देखे मोबाइल का रेडिएशन

    किसी भी मोबाइल डिवाइस में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट SAR 5 स्टार 1.6 w/kg से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इसे चेक करने के लिए मोबाइल से *#07# डायल करना होगा. इसको डायल करते ही मोबाइल पर रेडिएशन से संबंधित जानकारी आएगी. जिसमें दो तरह से रेडिएशन का स्तर बताया जाएगा. एक सिर तो दूसरा बॉडी के लिए होगा. विशेषज्ञों के अनुसार यदि मोबाइल का स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट 1.6 वाट प्रति किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

    Post Views: 1,005

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमजदूर वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें…
    Next Article कमाल है अपराजिता का नीला रंग, स्वर्ग के इस फूल में गजब की है खासियत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?