नई दिल्ली :- इन दिनों जहां पर चीनी लहसुन को लेकर घमासान मचा हुआ हैं वहीं पर इसे लेकर भारत में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अगर कोई भी व्यक्ति लहसुन खरीदते पाया जाता है तो उस पर कानून कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। भारतीय लहसुन के मुकाबले, चीनी लहसुन को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है।
बताया जा रहा है कि, सब्जी मार्केट में बड़ी मात्रा में इन चीनी लहसुन की बिक्री हो रही थी जिसे बैन लगाने के साथ ही इस मामले ने जोर पकड़ लिया है। अगर आप भी अपनी रसोई में चीनी लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो खतरनाक है। इसके लिए आप भारतीय औऱ चीनी दोनों प्रकार के लहसुन के बीच के अंतर को जान सकते है।
जानिए क्या होता हैं भारतीय और चीनी लहसुन का अंतर
यहां पर बताया जा रहा है कि, भारतीय और चीनी लहसुन देखने में तो बेहतर लगते हैं लेकिन इनके बीच कुछ अंतर इनको अलग बताता है।
1- यहां पर इन दिनों दिल्ली के सब्जी बाजारों में भी चीनी लहसुन की भरमार देखने के लिए मिल रही है। यह लहसुन देखने में चमकदार होते है और आकार में बड़े भी सेहत के लिए इन्हें पहचानना बेहद जरूरी है।
2- यहां पर भारतीय लहसुन की तुलना में चीनी लहसुन काफी बड़ा होता है जैसे देसी लहसुन की 4 कलियां और चीनी लहसुन की एक कली लगभग बराबर होती है।
3- यहां भारतीय लहसुन की कलियां अगर आप देखते हैं तो, तुरी बारीक और पतली होती हैं, वहीं चाइनीज लहसुन की कलियां खिली हुईं और मोटी होती हैं।
4- चीनी और भारतीय लहसुन के बीच अंतर करें तो,चाइनीज लहसुन कैमिकल्स के इस्तेमाल से बनता है. इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह एकदम सफेद, साफ और चमकदार होता है. इसके विपरीत देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए होता है।
5- चीनी लहसुन को काटने पर इसमें गंध बेहद कम आती है. वहीं, देसी लहसुन की गंध बहुत तेज होती है, जिसे काफी दूर से भी सूंघा जा सकता है.
6- देसी लहसुन को छीलने में काफी परेशानी होती है, और इसका छिलका हाथों में काफी चिपकता है. लेकिन देसी लहसुन का छिलका काफी आसानी से हट जाता है और हाथों में चिपकता भी नहीं है।
