नई दिल्ली:– आजकल सोशल मीडिया पर एक संत के प्रवचन काफी वायरल हो रहे हैं। इन संत का नाम है प्रेमानंद महाराज। आपको बता दें कि स्वामी प्रेमानंद महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि व्रत रखते समय कौन- कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए। जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि व्रत जिस दिन आप रख रहे हैं, उस दिन बाहर किसी के घर जाकर पानी भी नहीं पीना चाहिए। साथ ही कुछ खाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्रत का कुछ भी फल प्राप्त नहीं होगा और व्रत खंडित हो जाएगा। वहीं महाराज जी ने आगे कहा कि व्रत वाले दिन व्यक्ति को केवल एक बार कुछ फल- फलहार ग्रहण करने चाहिए। जल कई बार ले सकते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जो लोग दिन में कई बार भोजन करते हैं या अन्य चीज ग्रहण करते हैं। उनका व्रत खंडित हो जाता है। साथ ही उनको भगवत मार्ग में बाधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही महाराज जी ने आगे कहा कि व्रत वाले दिन प्याज, लहसुन का भी सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। वहीं दिन में सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से भी व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।
प्रेमानंद गोविंद महाराज का जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। वहीं बताते हैं इन्होंने काफी कम उम्र में ही भगवत मार्ग चुन लिया था। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया और इस तरह से धीरे-धीरे उनकी रुचि आध्यात्म की ओर बढ़ने लगी। साथ ही वृंदावन से पहले यह काशी में रहते थे।