
जीपीएम जिला थाना पेंड्रा में बी एन गोल्ड कंपनी के क्षेत्रीय डायरेक्टर द्वारा मुख्य डायरेक्टर गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर पूर्व में गठित कंपनी में सुनियोजित तरीके से देश के कई प्रदेशों मे छोटी छोटी रकम को 5 वर्षों में दुगना करने तथा जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी | थाना पेंड्रा में दिनांक 5/2/ 2017 को प्रार्थी श्रीराम मरावी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, बीएन गोल्ड कंपनी के द्वारा ₹3600 प्रतिवर्ष लगातार 5 वर्ष तक जमा कराने बाद ₹27000 परिपक्त राशि मिलेगी, लेकिन परिपक्त राशि नहीं मिलने के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर सह आरोपी बेचू गंधर्व एवं अन्य के विरुद्ध 46/2017 धारा 420 भा द वि 3 4 5 6 चिटफंड अधिनियम एवं 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर बेचू गंधर्व को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया था |
तत्पश्चात समयावधि अवधि में 173 (8 ) जा.फौ.के तहत चालान प्रस्तुत किया गया था, अन्य 7 फरार आरोपियो की पता तलाश लगातार जारी थी, कि दिनांक 4/ 12/ 2021 को गुरविंदर सिंह संधू पिता चरणजीत सिंह निवासी डिंडोरी थाना आदमपुर जिला जालंधर पंजाब एवं सचिन डामोर पिता स्वर्गीय राम सिंह डामोर इंद्रपुरी कॉलोनी थांदला जिला झाबुआ मध्य प्रदेश को महासमुंद से एवं अनिल कुमार शर्मा को बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अधीक्षक ज़िला गौरेला पेंड्रा मरवाही त्रिलोक बंसल द्वारा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला के मार्गदर्शन में,आज मुनिन्द्रर लिखारे पिता लाल लालचंद लिखारे उम्र 41 वर्ष साकिन लोधीखेड़ा तहसील सिरौर थाना लोधीखेड़ा जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश )एवं आशीष कुमार गुप्ता पिता मुरली प्रसाद गुप्ता उम्र 41 वर्ष साकिन स्कीम नंबर 54 विजयनगर इंदौर, थाना विजयनगर, जिला इंदौर मध्य प्रदेश की औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति अपर सत्र विशेष न्यायाधीश सीहोर से प्राप्त कर आज दिनांक 30 /12/ 21 को प्रोडक्शन वारंट के तहत विशेष न्यायालय , छत्तीसगढ़ निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम सत्र न्यायाधीश बिलासपुर के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास से लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।