रिपोटर सूरज साहू:Tv36 hindushtanh

पथरिया– बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के 2 किलोमीटर अंदर हथनी कला में मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजपूत छत्रिय समाज के द्वारा 3 दिवसीय स्वर्ण जयंती का आयोजन में दृितीय दिवस समाज में युवक युवती परिचय सम्मेलन हुआ,उसके बाद पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह का भव्य आगमन हुआ, आगमन के बाद डॉ रमन ने सबसे पहले माता रानी का दर्शन किया उसके बाद महाराणा प्रताप स्टेडियम में राजपूत छत्रिय समाज के लोगो द्वारा डॉ रमन को तलवार और पगड़ी भेट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज को कार्यक्रम में डॉ रमन ने समाज के लोगो द्वारा राजपूत छत्रिय समाज के विशाल एकजुटता को सराहा और निरंतर इस दिशा में आगे बढ़ने को कहा,साथ ही लड़कियों की शिक्षा को भेदभाव को खत्म करने की बात कही। वही कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हथनीकला के विभिन्न विकास कार्यो के लिए मांगपत्र विधायक पुन्नुलाल मोहले को डॉ रमन सिंह के माध्यम से दिया गया ।
कार्यक्रम में धर्मजीत सिंह विधायक लोरमी, पुन्नुलाल मोहले विधायक मुंगेली, राजू सिंह छत्रिय पूर्व विधायक तखतपुर, केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत छत्रिय समाज( प.क्र. 3738)और क्ष क्षेत्रिय अध्यक्षों एवं मंदिर समितीअध्यक्ष टकेश्वर सिंह राजपूत, संरक्षक संतु सिंह, सरपंच रामेश्वरी सिंह राजपूत, मंदिर सचिव ओमप्रकाश सिंह ठाकुर और समाज और ग्राम के लोग उपस्थित रहे ।