Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पंजाब पुलिस के हटते ही केजरीवाल पर हमला,सीएम आतिशी और भगवंत मान बीजेपी पर भड़के…
    News

    पंजाब पुलिस के हटते ही केजरीवाल पर हमला,सीएम आतिशी और भगवंत मान बीजेपी पर भड़के…

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटा दी गई, जिसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए जुगलबंदी कर रहे हैं। हर बार अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता ही होते हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस रोकने की कोशिश नहीं करती।  

    अमित शाह पर उठाया सवाल

    सीएम आतिशी ने कहा कि ‘अमित शाह के इशारों पर अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा हटवा ली गई और उसी दिन उन पर हरि नगर में भाजपा के गुंडों ने हमला किया। मोदी-शाह केजरीवाल की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कब तक अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर देखता रहेगा। बार बार एक राष्ट्रीय नेता पर हो रहे हमले पर चुनाव आयोग चुप क्यों है?

    वहीं इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने इसे राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा हटाना पूरी तरह से राजनीतिक है। मुझे लगता है कि किसी की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सीएम आतिशी और सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल की सुरक्षा को हटाना गलत बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटाना निंदनीय है।

    भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल पर करते हैं हमला- आतिशी
    सीएम आतिशी ने कहा ‘दिल्ली में बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में दो खिलाड़ हैं, पहले भाजपा कार्यकर्ता जो केजरीवाल को पत्थर मारकर उनपर हमला करते हैं और दूसरी अमित शाह के अंदर आने वाली दिल्ली पुलिस। भाजपा और दिल्ली पुलिस मिलकर अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही है। भाजपा और अमित शाह का मकसद है कि किसी तरह से केजरीवाल को खत्म किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए जुगलबंदी कर रहे हैं। जब भी केजरीवाल पर हमले हुए तो उनके पीछे भाजपा कार्यकर्ता ही निकले और दिल्लीपुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। 

    दिल्ली पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं- भगवंत मान

    वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ हमले का अलर्ट है और उन्हें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर अरविंद केजरीवाल के लिए फिर से पंजाब पुलिस की सुरक्षा की मांग की है क्योंकि अरविंद केजरीवाल पर आए दिन हमले होते रहते हैं। 

    क्या बोले पंजाब डीजीपी गौरव यादव

    बता दें कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीती शाम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटा लिया है। इसके बाद उन्होंने बताया कि ‘समय समय पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकियों की रिपोर्ट मिलती है, जिसे हम संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस और निव्वाचन आयोग की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आज अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटा लिया गया है। साथ ही हमने उन्हें अपनी चिंताएं बता दी हैं। हम दिल्ली पुलिस के संपर्क में बने रहेंगे और सात ही सभी सूचनाएं भी उनके साथ साझा करेंगे।

    Post Views: 960

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली,हादसे में चालक की मौत, पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था…
    Next Article योगी कैसे बने BJP का ब्रह्मास्त्र,जहां की रैली वहां मिली 100 % जीत,4 चुनाव के आंकड़े दे रहे गवाही..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

    March 10, 2026

    इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    • इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…
    • अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?