भोपाल। कर्मचारियों को उम्मीद थी की आचार संहिता लगने से पहले सरकार उनकी मांगो को जरुर पूरा करेगी लेकिन इसके उलट उनकी उम्मीद खत्म हो गई। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि नियमितीकरण सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के सदस्य पूर्व में भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अपनी मांगो को लेकर वे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं।
