Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केदारनाथ के कपाट खुलते ही धाम पहुंच गए इतने भक्त, यमुनोत्री-गंगोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 46 हजार पार…
    News

    केदारनाथ के कपाट खुलते ही धाम पहुंच गए इतने भक्त, यमुनोत्री-गंगोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 46 हजार पार…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून:- उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालु जितने उत्साहित नजर आ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में यात्रा सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. पहले ही दिन केदारनाथ धाम में 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए. जो तस्दीक कर रहा है कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है. वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिल रहा है.

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह देखा जा रहा है कि केदारनाथ में पहले ही दिन 30000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे. दर्शनों के लिए लंबी लाइन देखी गई. माना जा रहा है कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ जाएगी.

    ऐसे में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ मैनेजमेंट को लेकर तो होगी ही, साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट भी सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है. जिस तरह से हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ देहरादून में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.
    होटल-धर्मशाला बुक हो रहे हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं सरकार के तमाम दावे फेल न हो जाए.

    केदारनाथ धाम में पहले दिन 30,154 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को पूरे विधि विधान और शुभ लग्न अनुसार खोल गए, लेकिन पहले ही दिन केदारनाथ धाम में 30,154 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. कपाट खोलने के मौके पर केदारनाथ धाम भक्तों की भीड़ से पटा नजर आया. हर तरफ ‘जय बाबा केदार’ और ‘बम-बम भोले’ की गूंज सुनाई दी. जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिकॉर्ड बनेगा.

    यमुनोत्री धाम में 29,534 श्रद्धालु कर चुके दर्शन: बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट बीती 30 अप्रैल 2025 को पूरे विधि विधान से खोल गए थे. कपाट खुलने से लेकर अब तक 29,534 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं. जिसमें 15,750 पुरुष, 12,792 महिला और 992 बच्चे शामिल हैं. अगर 2 मई की बात करें तो 7,112 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई. जिसमें 3,847 पुरुष, 3,085 महिला और 180 बच्चे शामिल रहे.

    बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे: ये आंकड़े 3 धाम यानी यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ के हैं. जबकि, अभी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने बाकी हैं. बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाने हैं. वहीं, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की बात करें तो आगामी 25 मई को खोले जाएंगे.

    क्या उत्तराखंड की ओर डायवर्ट हुआ कश्मीर का पर्यटन? विशेषज्ञों की मानें तो जो पर्यटक कश्मीर जाने का प्लान कर रहे थे, वो हिमाचल और उत्तराखंड की ओर डायवर्ट हो रहे हैं. जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकी हमला हुआ, उसके बाद पर्यटक चारधाम समेत तमाम पर्यटक स्थलों की रुख कर सकते हैं. इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर पड़ सकता है.

    चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है. वहीं, अब स्कूलों की छुट्टियां भी पड़ने वाली है. इसके साथ ही जैसे-जैसे शहरी इलाकों में पारा चढ़ेगा, वैसे-वैसे राहत पाने के लिए लोग उत्तराखंड के तमाम हिल स्टेशनों की ओर जा सकते हैं. जिससे उत्तराखंड में दबाव बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में राज्य सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां पेश आ सकती हैं.

    Post Views: 735

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलिवर लिए शराब से भी ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं ये ड्रिंक्स…
    Next Article दो बाइकों की कीमत से भी ज्यादा महंगा ये आम, तेलंगाना के किसान ने लगाए पेड़…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?