Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शेयर बाजार खुलते ही टाटा ग्रुप कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, एक सेकंड में ही दिखा हैरानी करने वाला इजाफा…..
    News

    शेयर बाजार खुलते ही टाटा ग्रुप कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, एक सेकंड में ही दिखा हैरानी करने वाला इजाफा…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टाटा ग्रुप ने अपनी कंपनियों के तिमाही नतीजों को जारी करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को ग्रुप ने ज्वेलरी और चश्मा बेचने वाली कंपनी टाइटन के नतीजे जारी किए थे. कंपनी के तिमाही नतीजे काफी बेहतर रहे. जिसका असर सोमवार को कंपनी के शेयरों में आज देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. एक ही सेकंड में कंपनी के मार्केट कैप में 6600 करोड़ रुपए का इजाफा हो गया. आपको बता दें कि दूसरी तिमाही में दिवाली की वजह से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में काफी इजाफा देखने को मिला. जिसकी वजह से तिमाही नतीजों में कंपनी बुक काफी स्ट्रांग देखने को मिली. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी का शेयर किस लेवल पर पहुंचा और मौजूदा समय में ​कंपनी का मार्केट कैप किस लेवल पर है.

    कंपनी ने बनाया रिकॉर्डबांबे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार टाइटन के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3710.05 रुपए पर बंद हुआ था. जब सोमवार को शेयर बाजार ओपन हुआ तो कंपनी का शेयर 3,784.25 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में करीब 2 फीसदी का का उछाल देखने को मिला. मौजूदा समय में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट में कंपनी का शेयर 3722 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

    वैसे कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 3706.45 रुपए के साथ निचले स्तर पर भी पहुंचा.एक सेंकड में बढ़े करीब 6600 करोड़जैसे ही कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर ओपन हुए मार्केट कैप में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली. शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो कंपनी का मार्केट कैप 3,29,373.10 करोड़ रुपए था. जोकि बाजार खुलते ही 3,35,960.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 6,587.37 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. मौजूदा समय में कंपनी के शेयरों में मामूली गिरावट आई है, जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप भी कम हुआ है.

    एक साल में 50 फीसदी का रिटर्नवैसे कंपनी के शेयर ने बीते एक साल में करीब 50 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर बात बीते 6 महीने की करें तो 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जानकारों की मानें तो कंपनी की बुक काफी स्ट्रांग है. बीते कुछ सालों में कंपनी ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. आने वाले महीनों में कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

    Post Views: 0

    As soon as the stock market opened Hindi khabar Hindi news hindinews india the shares of Tata Group company reached record high Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत के कृषि एक्सपोर्ट में देखी जा रही बढ़ोतरी, 2030 तक एक्सपोर्ट बना सकता है ये रिकॉर्ड…..
    Next Article सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर दो संदिग्धों ने घुसने की कोशिश की, जानिए पूरा मामला….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?