स्वास्थ:- लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा, यह भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने के लिए भी लिवर जिम्मेदार होता है। ऐसे में, लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो लिवर डैमेज भी हो सकता है। लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्सर लोग साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तों परिणाम अच्छा होगा।
अगर आपको बार-बार उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे गैस की परेशानी समझ कर इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
एनर्जी की कमी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
क्रॉनिक लिवर डिजीज की वजह से पेट के आकार में बदलाव दिखाई दे सकता है। ऐसा पेट में तरल पदार्थ जमा होने की वजह से होता है। अगर बिना वजह आपके पेट का आकार बढ़ना.
एक लक्षण पैरों में सूजन भी हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे पैरों व टखनों में सूजन आ जाती है। अगर आपको अपने पैर बिना वजह सूजे हुए नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
