Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GPF खातों से 59 लाख की ठगी मामले में बिलासपुर SSP ऑफिस में पदस्थ ASI मधुशिला सुरजाल को सस्पेंड…
    Uncategorized

    GPF खातों से 59 लाख की ठगी मामले में बिलासपुर SSP ऑफिस में पदस्थ ASI मधुशिला सुरजाल को सस्पेंड…

    By Tv 36 HindustanSeptember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: GPF खातों से 59 लाख की ठगी मामले में बिलासपुर SSP ऑफिस में पदस्थ ASI मधुशिला सुरजाल को सस्पेंड और हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों ने मिलकर ही ठगी की घटना को अंजाम दिया था। सिविल लाइन थाने में दोनों पर 409, 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्ज था। दो दिन पहले ही पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था।जानकारी के अनुसार एएसआई ( एम) के पद पर मधुशीला सुरजाल पदस्थ है।

    मधुशीला सुरजाल लंबे समय से फंड शाखा की रकम में हवलदार संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर रकम की हेरफेर कर रही थी। रूटीन में फाइलों के अवलोकन के दौरान एसएसपी पारुल माथुर की नजर इन गड़बड़ियों पर पड़ी। दस्तावेजों में काफी कांट-छांट एसएसपी को दिखी। पता चला कि जीपीएफ़ समेत अन्य मद में रकम निकालने के लिए यदि कोई पुलिस कर्मचारी आवेदन देता है तो उसमें कूटरचना कर के कही अधिक रकम फंड प्रभारी मधुशीला सुरजाल के द्वारा निकाल ली जाती है।

    प्रथम दृष्टया ही मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर एसएसपी पारुल माथुर ने फंड शाखा प्रभारी मधुशीला सुरजाल को लाइन अटैच करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश श्रीवास्तव को मामले की जांच सौपी।डीएसपी की जांच में पता चला कि फंड शाखा प्रभारी ने बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव ने मधुशीला सुरजाल के साथ मिलकर बीमा फॉर्म के जीपीएफ के लाखों रुपये की हेराफेरी की है। हवलदार ने बिना फॉर्म के जीपीएफ के 15 लाख, 75 हजार रुपये निकाल कर गबन कर दिया।

    फंड शाखा से दस्तावेज मंगवा कर जांच करने में पता चला कि दस्तावेजों में काफी कांट- छांट की गई है। जांच में यह भी पाया गया कि कई पुलिसकर्मियों के जीपीएफ फंड से राशि निकाली गई हैं।डीआईजी सह पुलिस एसएसपी पारुल माथुर के फर्जी हस्ताक्षर के अलावा बैंक के फर्जी सील व चालान का इस्तेमाल भी फर्जीवाड़े में किया गया है। जांच रिपोर्ट डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश श्रीवास्तव ने एसएसपी को सौपीं।

    जिस पर एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को निर्देशित कर तीन दिन पहले ही गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र के मामलें में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज करवाया। जुर्म दर्ज होने के बाद बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही फंड शाखा प्रभारी के पद पर पदस्थ मधुशीला सुरजाल एएसआई (एम) फरार हो गई जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअशोक गहलोत कभी भी दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा…
    Next Article 51 बच्चो ने 33 मिनट में श्री गणेश की 2016 पेटिंग बना कर एक रिकॉर्ड बना दर्ज कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया ।
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?