
कोलंबो, 19 मार्च । एशिया क्रिकेट विश्व कप 2022 का श्रीलंका में 27 अगस्त से आगाज होगा और 11 सितंबर को समापन होगा।
एसीसी की शनिवार को यहां हुई वार्षिक आम बैठक में एशिया कप 2022 की तारीख तय की गई। टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिसका क्वालीफायर चरण 20 अगस्त से शुरू होगा। कोरोना महामारी के कारण दो बार स्थगित होने से पहले श्रीलंका को मूल रूप से 2020 में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी। तमाम चीजों के बाद श्रीलंका ने 2022 संस्करण की मेजबानी करने के अपने अधिकारों को बरकरार रखा। वहीं पाकिस्तान के एशिया क्रिकेट विश्व कप के 2023 संस्करण की मेजबानी करने की उम्मीद है।
एसीसी की एजीएम में कतर क्रिकेट एसोसिएशन को एक एसोसिएट सदस्य से पूर्ण सदस्य का दर्जा देने का भी निर्णय लिया गया।