Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » असम के सीएम ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा ने कहा कि सूबे में बीजेपी को सबसे ज्‍यादा वोट करेंगे मुस्‍लि‍म लोग,जाने पूरा सच..
    News

    असम के सीएम ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा ने कहा कि सूबे में बीजेपी को सबसे ज्‍यादा वोट करेंगे मुस्‍लि‍म लोग,जाने पूरा सच..

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पूर्वोत्तर के असम राज्‍य की 14 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में वोट‍िंग होगी. पहले चरण में 5 सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: 26 अप्रैल और 7 मई को होगा. चुनावों से पहले असम के मुख्‍यमंत्री ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा का बड़ा बयान आया है ज‍िसमें उन्‍होंने दावा क‍िया है क‍ि सूबे में बीजेपी को सबसे ज्‍यादा वोट मुस्‍लि‍म लोग करेंगे. 

    दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र में बातचीत करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि उनको असम के लोगों को तरफ से ज‍िस तरह का रेस्‍पांस म‍िल रहा है, उसका कल्‍पना नहीं की जा सकती. असम में पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है. आने वाले समय में आप देखेंगे असम में सबसे ज्‍यादा वोट बीजेपी को मुस्‍लिम वोटर्स ने की है. सीएम सरमा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. हाल ही में उन्‍होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को पत्र ल‍िखकर असम में आने का न्‍यौता भी द‍िया था.  

    असम की दरांग-उदलगुरी संसदीय सीट पर चुनाव दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को होंगे. इस सीट के साथ दीफू, करीमगंज, स‍िलचर और नागांव लोकसभा सीटों पर भी इस द‍िन मतदान होगा. दरांग-उदलगुरी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर मुस्‍ल‍िम वोटर्स की संख्‍या करीब 30 फीसदी है. वहीं, स‍िलचर सीट पर मुस्‍ल‍िम वोटरों की संख्‍या करीब 40 फीसदी है. 

    19 अप्रैल को पहले चरण में 5 सीटों पर होगा मतदान 

    इस बीच देखा जाए तो असम में पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाली वोट‍िंग के मद्देनजर सरकार की ओर से हाल ही में स्‍थानीय सार्वजन‍िक छुट्ट‍ियों का भी एलान कर द‍िया था. चुनाव के मद्देनजर सार्वजन‍िक छुट्ट‍ियों को लेकर अध‍िसूचना असम राज्‍यपाल के आदेश पर गत सोमवार ई थी. असम में पहले चरण में 14 मे से ज‍िन 5 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट‍िंग होगी उनमें डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर लोकसभा सीट प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. 

    असम की हॉट सीट ड‍िब्रूगढ़ से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम सोनोवाल    
    असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट हॉट सीटों में शाम‍िल है जहां से बीजेपी के द‍िग्‍गज नेता और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल चुनावी समर में उतरे हुए हैं. सोनोवाल मई 2016 से मई 2021 तक असम के मुख्‍यमंत्री भी रहे हैं.

    Post Views: 0

    Assam CM Himanta Biswa Sarma said that Muslim people will vote the most for BJP in the state chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिश्वतखोर एसडीओ गिरफ्तार,टेंडर का बिल पास करने मांगी रिश्वत…
    Next Article शराब पीने के बाद अक्षय कुमार नशे में करते हैं यह हरकत, सलमान खान के सामने उठाया था राज से पर्दा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?