Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » असम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं की साख दांव पर
    छत्तीसगढ

    असम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं की साख दांव पर

    By adminMarch 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर, 23 मार्च। असम के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं की साख दांव पर हैं।राज्य के दो परम्परागत राजनीतिक प्रतिद्दन्द्दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के अलावा दोनो पार्टियों के हजारों नेता-कार्यकर्ता वहां प्रचार अभियान में आमने सामने है।
    कांग्रेस आलाकमान ने कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनावों में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ के विधायक एवं संसदीय विकास उपाध्याय को पार्टी का असम का प्रभारी बनाया गया था।श्री बघेल ने आलाकमान द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी पर खरे उतरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।उन्होने दायित्व मिलने के साथ ही असम का दौरा शुरू कर दिया,और पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं की ताबडतोड़ बैठके की।यह सिलसिला अभी भी जारी है।
    पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री बघेल के सभी सलाहकारों ने लम्बे समय से असम में ही डेरा डाल रखा है।उऩ्होने असम के पार्टीजनों के प्रशिक्षण से लेकर पूरी चुनावी रणनीति को छत्तीसगढ़ फार्मूले से अन्तिम रूप दिया है।इसी दौरान पार्टी वहां पर अहम चुनावी गठबन्धन करने में भी कामयाब हो गई हैं।छत्तीसगढ़ फार्मूले पर काम करने तथा गठबन्धन के बाद असम में कमजोर मानी जा रही कांग्रेस के मुख्य मुकाबले में पहुंचने और सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी चुनौती देने की खबरे आ रही है।
    राजनीतिक जानकारों के अऩुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़ की टीम की सक्रियता को पहले नोटिस में नही लिया,लेकिन कांग्रेस के मजबूत गठबन्धन बनने के बाद पार्टी चुनावी रणनीति को बदलने पर मजबूर हो गई है।पार्टी के निर्देश पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ फार्मूले का जवाब देने के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता कार्यकर्ता असम लगातार जा रहे है।इसके साथ ही पार्टी उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह को भी पार्टी ने असम के प्रचार अभियान में उतार दिया है।उनको मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ फार्मूले के दृष्टिगत तैयार चुनावी घोषणा पत्र का जवाब देने के लिए लगाया गया है।
    भाजपा उपाध्यक्ष डा.सिंह आज से असम दौरे पर है।दो दिनों में उन्हे चार सभाएं करनी है।डा.सिंह ने असम दौरा शुरू करने से पूर्व कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि..जिस तरह से मुख्यमंत्री ने असम में जाकर पूरा ज्ञान बांटा है और छत्तीसगढ़ की जिन बातों को जोरशोर से प्रचार किया जा रहा है,हम जाकर लोगो को बतायेंगे कि किस तरह राज्य के लोगो के साथ वादाखिलाफी की गई और 36 वादे किए गए जोकि अधिकांश पूरे नही हुए है।राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के दो वर्ष में छत्तीसगढ़ के लोगो ने जो पीड़ा झेली है,उससे असम के लोगो को बचाने के साथ ही छत्तीसगढ़ फार्मूले के सच को बतायंगे..।
    असम का चुनावी समर मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए काफी अहम इसलिए है कि वह कांग्रेस के इकलौते मुख्यमंत्री है जिन्हे किसी राज्य की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।अगर नतीजे पार्टी के पक्ष में रहे तो वह पार्टी आलाकमान के समक्ष अपने को और मजबूती से स्थापित करने में कामयाब रहेंगे,इसके साथ ही ढ़ाई- ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री की हवा में उड़ने वाली खबरों पर स्थायी विराम लग जायेंगा।पार्टी को जीत दिलाने के लिए श्री बघेल लगातार वहां चुनावी सभाएं कर रहे है।चुनावी जीत की संभावनाओं दिखने के बाद कांग्रेस को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी भी वहां अब लगातार चुनावी सभाएं कर रहे है।
    फिलहाल राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि असम के चुनाव परिणामों का छत्तीसगढ़ में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के मनोबल पर तात्कालिक थोड़ा प्रभाव जरूर पड़ सकता हैं,लेकिन राज्यों में चुनावों में काफी लम्बा समय होने के कारण किसी खास असर की संभावना नही है।

    At stake of BJP chhattisgarh Congress leaders
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा का धरना महज एक नौटंकी -रोशनी सिन्हा
    Next Article बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री की घोषणा:सामाजिक कामों के लिए नवा रायपुर में सिंधी समाज को दी जाएगी जमीन…

    March 24, 2023

    छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    March 24, 2023

    पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास होने पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

    March 23, 2023

    पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास होने पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर: पत्रकार संघ

    March 23, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल, जानिए कैसे हुआ संभव…
    • Could Appreciation Be Found On Dating Programs, Or Just Lust?
    • बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की कैद…
    • पूर्व मंत्री की 9 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, जांच जारी …
    • मुख्यमंत्री की घोषणा:सामाजिक कामों के लिए नवा रायपुर में सिंधी समाज को दी जाएगी जमीन…
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?