नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है। 7 चरणों में समाप्त होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए कई डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इस खबर में डॉक्यूमेंट से थोड़ा अलग हटकर जानकारी देने वाले हैं।
दरअसल होता क्या है कि जिस दिन वोट डालने जाना होता है उस दिन वोटर लिस्ट में नाम खोजना एक मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन आप ऐसा करने से बच सकते हैं। एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप पता कर पाएंगे कि आपको किस पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाना है और आपका ऑफिसर कौन है।
आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन एक छोटा सा प्रोसेस फॉलो करना होगा। ऐसा करने से आपके समय की बचत तो होगी ही, साथ ही वोटिंग वाले दिन भगदड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।
पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
होम पेज पर ही नो यॉर पोलिंग स्टेशन एंड ऑफिसर के बारे में जानने का विकल्प आएगा। जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
इसके बाद EPIC नंबर फिल करें और कैप्चा डालें, जिसके बाद सर्च वाले ऑप्शन पर टैप कर दें।
इसके बाद आपके पोलिंग बूथ की जानकारी सामने आ जाएगी।
पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए आप ऐप की भी मदद ले सकते हैं। Voter Helpline App एंड्रॉइड और iOS दोनों ही यूजर्स के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करने हैं।
वोटर हेल्पलाइन एप्प को इंस्टॉल कर लेना है। इसके बाद फाइंड यॉर पोलिंग स्टेशन पर टैप करना है।
इसके बाद स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी फिल करनी होगी। अब आखिर में सर्च पर टैप करना है और आपके सामने जानकारी आ जाएगी।
