Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अटल सेतु : कल देश को मिलेगा हिंदुस्तान का सबसे लंबा समुुद्री ब्रिज अटल सेतु, मोदी करेंगे उद्घाटन
    समाचार

    अटल सेतु : कल देश को मिलेगा हिंदुस्तान का सबसे लंबा समुुद्री ब्रिज अटल सेतु, मोदी करेंगे उद्घाटन

    By adminJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। 21.8 किलोमीटर ब्रिज का नाम अटल सेतु रखा गया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 30 हजार 500 करोड़ के कई विकास कार्यो का उद्घटना कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

    पीएमओ की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे नासिक पहुंचेंगे, जहां वे 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 3:30 बजे प्रधानमंत्री मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। लगभग 4:15 बजे, प्रधानमंत्री नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

    अटल सेतु मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

    नमो महिला सशक्तिकरण अभियान का करेंगे शुभारंभ : कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य कौशल विकास प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास के द्वारा महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं को अनुभव प्रदान करके सशक्त बनाना है। इस अभियान के तहत राज्य और केंद्र सरकारों के महिला विकास कार्यक्रम की समग्रता और परिपूर्णता की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

    इसके अलावा पीएम मोदी नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रत्येक वर्ष 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है। इस वर्ष इस महोत्सव की मेजबानी महाराष्ट्र कर रहा है।

    अटल सेतु की खासियत
    ०० अटल सेतु 6 लेन समुद्री लिंक है। यानी दोनों तरफ 3-3 लेन में वाहनों चल सकेंगे। दोनों तरफ 1-1 इमरजेंसी लेन भी है।
    ० ब्रिज की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है। समुद्र पर 16.5 किमी और तट के पास लैंड पर 5.5 किमी पर यह ब्रिज बना है।
    ०० ब्रिज से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी। फि लहाल 2 घंटे लगते हैं।
    ०० ब्रिज की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है।
    ०० ब्रिज को बनाने में करीब 2 लाख मीट्रिक टन स्टील और 5 लाख मीट्रिक टन सीमेंट लगा है।
    ०० ब्रिज पर प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजर सकते हैं।
    ०० ब्रिज पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
    ०० पक्षियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साउंड बैरियर लगाए गए हैं।
    ०० ब्रिज पर एडवांस लाइटिंग की गई है। इससे लाइट्स का फोकस सिर्फ ब्रिज पर पड़ेगा। समुद्री जीवों का नुकसान नहीं होगा।

    Post Views: 0

    Atal Setu: Tomorrow the country will get India's longest sea bridge Atal Setu Big news BREAKING NEWS chhattisgarh Hindi news hindinews india Mumbai PM Modi Raipur Today latest news Today news मोदी जी मोदी सरकार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराम मंदिर पर नहीं होगा भूकंप का असर, मंदिर के स्ट्रक्चर में होगा सरिया का इस्तेमाल , भिलाई स्टील प्लांट ने 1100 टन सरिया भेजा
    Next Article मेथी के दानों को बालों पर इन 2 चीजों में मिलाकर लगा लिया तो हेयर फॉल हो जाएगा कम, जड़ों से मिलेगी मजबूती
    admin
    • Website

    Related Posts

    इतने यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रदेश के हर पात्र परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी, पढ़ें सभी ऐलान…

    October 31, 2025

    सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इतने ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश…

    October 31, 2025

    सीएम विष्णु देव साय स्कूली बच्चों और आमजनों के साथ एकता दौड़ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री साय ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, कही ये बात…

    October 31, 2025

    इतने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी आई गिरावट, देवउठनी से पहले आ गए अच्छे दिन…

    October 31, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इतने यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रदेश के हर पात्र परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी, पढ़ें सभी ऐलान…
    • सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इतने ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश…
    • सीएम विष्णु देव साय स्कूली बच्चों और आमजनों के साथ एकता दौड़ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री साय ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, कही ये बात…
    • इतने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी आई गिरावट, देवउठनी से पहले आ गए अच्छे दिन…
    • प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी को अब मिलेगा इतना ग्रेड पे, हाईकोर्ट ने 6% वार्षिक ब्याज देने के भी दिए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?