*बांद्रा:-*अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल को पहली बार एक साथ देखा गया ,दोनों कपल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ डिनर डेट पर पहुंचे थे।
आपको बता दे अथिया और राहुल की शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।अथिया और केएल राहुल दोनों कैजुएल लुक में नजर आए। ऐसे में अथिया प्रिंटेड ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दीं, तो वहीं, उनके पति व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। वैसे तो इस लुक में अथिया बेहद स्टाइलिश और कूल लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने अथिया को ट्रोल कर दिया।
आपको बता दें केएल राहुल और अथिया ने 4 साल की डेटिंग के बाद 23 जनवरी को 2023 को एक दूसरे से शादी कर ली है। ये ग्रैंड वेडिंग सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हुई। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि दोनों अपना रिसेप्शन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के खत्म होने के बाद मई में रखेंगे।