मुंबई। अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली है। शादी के बाद अथिया शेट्टी को पहली बार पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान अथिया बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। हालांकि सिंदूर और मंगलसूत्र न होने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वहीं ट्रोलिंग का एक कारण ये भी रहा कि अथिया ने पैपराजी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट हुईं अथिया शेट्टी को देखते ही पैपराजी ने उन्हें रुकने को कहा। अथिया ने उनकी बात नजरअंदाज कर दी और रुकी नहीं। आगे पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी तो भी अथिया की तरफ से ठंडा रिएक्शन मिला। एक पैपराजी ने उनसे पूछा कि वो कैसी हैं, लेकिन अथिया तेजी से बिना जवाब दिए गाड़ी में जाकर बैठ गईं।
अथिया की हड़बड़ाहट और रूड बिहेव देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा, एटीट्यूड देखो। क्यों पीछे पड़ते हो इनके, इग्नोर करो सीधे नीचे आ जाएगी।
दूसरे यूजर ने लिखा, कितनी रूड है, इसकी असली पहचान ही क्या है ये सिर्फ सुनील शेट्टी की बेटी है खुद कुछ नहीं है। इनके अलावा कई यूजर्स मंगलसूत्र न पहनने और सिंदूर न लगाने पर भी अथिया का मजाक उड़ा रहे हैं।
सैलून के बाहर स्पॉट हुईं अथिया ने ऑफ व्हाइट लूज स्ट्रिप शर्ट के साथ व्हाइट लूज जींस पहनी थी। खुले बालों और मिनिमम जूलरी में अथिया बेहद डीसेंट लग रही थीं।
अथिया शेट्टी ने 3 सालों तक क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद उनसे 23 जनवरी को शादी की है। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला रिसोर्ट में हुई थी, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे।