Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अतीक अहमद और अशरफ को नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा
    शीर्ष आलेख

    अतीक अहमद और अशरफ को नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज उमेश पाल के अपहरण केस में कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी. अतीक और अशरफ की सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है. गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल लाया गया बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद 1300 किमी का सफर करने के बाद काफी थक गया था. उसने रात में खाने में दाल-रोटी और सब्जी ली. साथ ही एक ग्लास दूध पिया.

    इसके बाद रात करीब 9 बजे वह अपनी सेल में सो गया. मंगलवार सुबह करीब सात बजे अतीक सोकर उठा. अतीक ने जेल प्रशासन से गुजारिश की कि उसकी आज कोर्ट में पेशी होनी है. इसलिए उसकी दाढ़ी बनवा दी जाए. अतीक की गुजारिश पर जेल प्रशासन ने उसकी दाढ़ी बनवा दी.वहीं अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ को भी बरेली सेंट्रल जेल से नैनी सेंट्रल जेल लाया गया है. उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद के साथ-साथ अशरफ भी आरोपी है. अशरफ ने रोजा रखा हुआ है. नैनी जेल प्रशासन ने सुबह शहरी के लिए अशरफ को दूध-रोटी दी थी. साथ ही उसके खजूर और पानी भी दिया था.

    सुबह सोकर उठने के बाद अशरफ ने जेल की बैरक में ही नमाज भी अदा की. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेने के लिए प्रिजन वैन नैनी सेंट्रल जेल आ चुकी है. अलग-अलग वैन में दोनों को ले जाया जाएगा, लेकिन सिक्योरिटी सबकी बराबर होगी. अतीक अहमद और अशरफ दोनों कोर्ट जाने के लिए तैयार हो चुके हैं. सूत्रों की मानें तो दोपहर करीब 12 बजे दोनों को जेल से निकाला जाएगा. 12.30 पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ के साथ-साथ तीसरा आरोपी फरहान भी है.

    फरहान भी नैनी सेंट्रल जेल में ही बंद है. उसे भी कोर्ट तक ले जाने के लिए अलग प्रिजन वैन मंगाई गई है. अतीक अहमद और अशरफ की पेशी को लेकर जिला कचहरी में भी अलर्ट कर दिया गया है. दोनों को नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा.अतीक अहमद और अशरफ की पेशी के चलते सिविल ड्रेस में एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को लगाया गया है. जिला कोर्ट में भी पर्याप्त अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिला कचहरी के गेटों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. जिला कचहरी में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंगकर दी गई है. नैनी सेंट्रल जेल से सेशन कोर्ट की दूरी लगभग 13 से 14 किलोमीटर है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBeLinked Aplicación: Calidad Citas para solteros con vocación profesional
    Next Article Es realmente BeNaughty legítimo? 7 Elementos que Necesita saber
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?