*ऑस्ट्रेलिया:-* ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हारते हुए मैच को जीत में पलट दिया और कंगारू टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कंगारू टीम की जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201* रन बनाए।बीच मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल की हालत बेहद ख़राब थी। शरीर दर्द से छटपटा रहा था। पैर में बुरी तरह जकड़न थी इसके बावजूद भी ग्लेन मैक्सवेल हार नहीं माने। मैच जीतने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को शनदार पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201* रन बनाए।ग्लेन मैक्सवेल की पारी से भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली काफी प्रभावित हुए। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छह शब्दों के सहारे मैक्सवेल की तारीफ की। 35 साल के कोहली ने मैक्सवेल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते हैं।
