नई दिल्ली:– दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया. दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के स्काई वॉक प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य अब और रफ्तार पकड़ने वाला है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने गर्डर और स्लैब लान्चिंग के अगले महत्वपूर्ण चरण की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात्रिकालीन ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति देते हुए एकांकी मार्ग के निर्देश जारी कर दिए हैं। एक महीना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वन-वे रहेगा ट्रैफिकआदेश के मुताबिक, स्काई वॉक के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कुछ मार्गों पर वन-वे…
छत्तीसगढ़ :–ताड़मेटला में 76 सीआरपीएफ जवानों की शहादत, झीरम घाटी में शीर्ष नेतृत्व पर जघन्य हमले और सैकड़ों निर्दोषों की हत्या के आरोपी माओवादी कमांडर मांडवी हिड़मा के मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है।बटालियन नंबर-1 और माओवादी केंद्रीय कमेटी में सक्रिय हिड़मा की मौत के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर खुले तौर पर उसका समर्थन कर रहे हैं और इस मुठभेड़ को फर्जी बताने की कोशिश कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में लगाए गए कुछ नारों ने साफ कर दिया है कि माओवादी संगठन से सहानुभूति रखने वाले तत्व नक्सलियों के मारे…
छत्तीसगढ़:– सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा…
नई दिल्ली:– इथियोपिया में करीब 10 हजार साल से शांत ज्वालामुखी विस्फोट के बाद राख और धुएं का गुबार आसमान में 14 किलोमीटर ऊपर तक उठा। यह लाल सागर को पार करते हुए पहले यमन और ओमान पहुंचा और फिर भारत में प्रवेश कर गया। मंगलवार को यह दिल्ली एनसीआर के आसमान में दिखाई दिया। मौसम विभाग इसे लगातार ट्रैक कर रहा है और इस संबंध में जरूरी सुझाव उपलब्ध करा रहा है। इस राख के बादल को गुजरात, राजस्थान, दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा के आसमान से गुजरते देखा गया और अब यह उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट से…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर इस समय देश के सबसे बड़े पुलिस सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी में जुटा है। 26 और 27 नवंबर को होने वाली DGP-IG कॉन्फ्रेंस में देशभर के लगभग 550 शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को प्राथमिकता, IIM छात्रों को भेजा घरसम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ बेहद सतर्क हैं। इसी कारण IIM रायपुर के करीब 750 छात्रों को सात दिनों की छुट्टी…
नई दिल्ली:– अयोध्या में एक अत्यंत ऐतिहासिक और भावनाओं से भरा क्षण देखने को मिला, जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा को विधि-विधान के साथ फहराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में हुए इस ध्वजारोहण समारोह ने पूरे रामनगरी को एक आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र अवसर पर हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण हो उठा। 22 फीट लंबी ध्वजा बनी शान का प्रतीकधर्म ध्वजा लगभग 22 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी है, जिसमें कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का…
छत्तीसगढ़:– जशपुर मुख्य मार्ग से खुड़ियारानी–कांजिया पहाड़ी कोरवा बस्ती तक पहुंचने के लिए 5.05 किमी लंबे नए मार्ग को स्वीकृति दी गई है। इस निर्माण पर 6 करोड़ 91 लाख 14 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। नई सड़क बन जाने से पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों की मुख्य बाजारों व प्रशासनिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय निवासियों के आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। 17.60 किमी जशपुर–सन्ना मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरणदूसरी बड़ी परियोजना के तहत जशपुर–सन्ना मार्ग (17.60 किमी) के सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत…
नई दिल्ली:– इथियोपिया के अफार में ज्वालामुखी के रविवार (23 नवंबर) को फटने से राख का गुबार फैलते भारत तक पहुंच चुका है, जिसके कारण एयर इंडिया ने कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दिया है. एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, ‘कुछ उड़ान रद्द कर दी गई हैं क्योंकि हम उन विमानों की सावधानी से जांच कर रहे हैं जो हेली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद कुछ खास जगहों के ऊपर से गुज़रे थे। हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को उनकी अपडेट और होटल में ठहरने की जगह सहित तुरंत मदद दे रही हैं। हम दूसरी यात्रा का इंतजाम करने की पूरी कोशिश…
नई दिल्ली:– GNCTD के तहत सभी सरकारी ऑफिस और दिल्ली नेशनल कैपिटल टेरिटरी में काम करने वाले सभी प्राइवेट ऑफिस, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत 50% स्टाफ के साथ काम करेंगे और बाकी लोग घर से काम करेंगे।GNCTD के तहत सरकारी ऑफिसों के लिए- सभी एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी और डिपार्टमेंट के हेड रेगुलर रूप से ऑफिस आएंगे, लेकिन ऑफिस में फिजिकली मौजूद स्टाफ की संख्या 50% से ज़्यादा नहीं होगी। बाकी 50% स्टाफ घर से काम करेगा, बशर्ते एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी और डिपार्टमेंट के हेड ज़रूरी और इमरजेंसी पब्लिक सर्विस बिना किसी रुकावट के देने के लिए ज़रूरत पड़ने पर ऑफिसर/कर्मचारियों…