नई दिल्ली:– पेड़ पौधे अपने आसपास लगाने से माहौल बहुत खुशनुमा बना रहता है। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो घर में खुशहाली की जगह तनाव बढ़ा सकते हैं यदि उन्हें लेकर जो नियम बताए गए हैं उनका पालन नहीं किया गया तो। ऐसे ही दो पौधे हैं शमी और केले का पेड़ जिन्हें हम घर में लगाते समय ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनके अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं घर में शमी और केले के पेड़ लगाते समय कौनसी गलतियां करने से बचना चाहिए। जानें शमी और केले के पेड़ से जुड़ी शुभ अशुभ संकेत।
शमी का पौधा लगाते समय इस बात का ख्याल रखें की आप इसे घर के अंदर या बेडरूम में न रखें। इसे घर और बेडरूम में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही शमी के पौधे को उत्तर दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
शमी का पौधा आप जब भी लगाएं तो इस चीज का ख्याल रखें की आप शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से आपको शमी का शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही जब भी शमी का पौधा लगाएं को उसे दक्षिण दिशा में लगाएं। शमी के पौधा को वैसे तो शुभ माना जाता है लेकिन, अगर गलत तरीके से लगाया जाए तो यह अशुभ परिणाम देने लगता है।
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है लेकिन,इसे लगाते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। केले के पेड़ को भूलकर भी घर के सामने या छत पर नहीं लगाना चाहिए। केले के पेड़ को घर के पीछे की तरफ या पूर्व उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप केले का पेड़ घर के सामने लगाते हैं तो व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
केले के पेड़ को कभी भी घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए। यदि आप घर की छत पर यह पौधा लगाते हैं तो आपको आर्थिक हानि के साथ साथ जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जब भी केले के पौधा लगाएं तो ख्याल रखें की आप इसे गुलाब या अन्य कांटेदार पौधे के पास न लगाएं।
शमी का पौधा अगर सूख जाता है तो इसका अर्थ है कि शनिदेव आपसे क्रोधित हैं। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को भी दर्शाता है कि व्यक्ति पर शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का योग है। साथ ही सूखा पौधा आर्थिक तंगी का संकेत देता है।दक्षिण दिशा की तरफ शमी का पौधा झुकना के संकेत
साथ ही अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की तरफ झुक जाए तो यह भी एक अशुभ संकेत ही माना गया है। मान्यता के अनुसार, शमी का पौधा दक्षिण दिशा की तरफ झुकने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी के साथ साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
