जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर उड़ान सामर्थ्य का हौसले का अभियान की शुरूआत की गई है। उड़ान अभियान अंतर्गत अभिव्यक्ति एप,हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस,यातायात जागरूकता,थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर,गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी,ग्रामों में चलित थाना आदि द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं महिला परामर्श केन्द्र में पदस्थ सउनि रामकुमारी यादव एवं उनकी टीम द्वारा सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जमहा,ग्राम भरदा के साप्ताहिक बाजारों में तथा दाऊपारा, पड़ाव चौक,बस स्टैण्ड जैसे सार्वजनिक स्थानों में उड़ान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया,जिसमें अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया,साथ ही गुड-टच, बैड-टच की जानकारी दी गई।