हिमांशु पांडेय
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 मार्च। दुनिया के सबसे बड़ा अभियान। भारत का अभिमान के तहत आज कोटमी स्वास्थ्य केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड 19 के वैक्सीन लगवाने आये लोगों का जूस पिलाकर उनका मनोबल बढ़ाने में मदद किये व स्वास्थ्य विभाग के सभी लोगों का सहयोग के लिए सभी को पेन व जूस दे कर सम्मानित करते हुए सभी को भारत के विज्ञानियों का धन्यवाद किया।

इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल महामंत्री शिव गुप्ता कार्यकारणी सदस्य लोकनाथ कैवर्त किसान वर्ग मोर्चा के महामंत्री यशवन्त आरमो कार्यकारणी सदस्य धनेस्वर तिवारी उपस्थित रहे।