*सतना:* सभी पार्टियों ने चुनाव की तौयारियां शुरू कर दी है। वहीं, प्रदेश में चुनाव को लेकर बड़े दिग्गज नेताओं का आना-जाना भी लगा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि 5 अक्टूबर तक नगर निगम अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। वहीं, 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक वीवीआईपी के होने वाले दौरों के चलते छुट्टी पर रोक लगाई गई है। नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखड़े ने छुट्टी पर रोक लगाई है। वहीं, इमरजेंसी के अलावा सामान्य छुट्टी 5 अक्टूबर तक नहीं देने के निर्देश दिए हैं।पार्टी कार्यकर्ताओ और निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पीएमओ से 5 अक्टूबर के दौरे के लिए अंतिम सहमति मिलना अभी बाकी है।