नई दिल्ली:- AIUDF सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल ने हिजाब पर बयान देकर एक बार फिर सनसनी पैदा कर दी है। अजमल ने करीमगंज में कहा कि मुस्लिम लड़कियां, चाहे IAS, IPS, या डॉक्टर बनें, उन्हें हिजाब पहनना चाहिए, ताकि उन्हें आसानी से पहचान सकें कि मुसलमान लड़की कौन है, हम कैसे फ़र्क करेंगे कि हम में से कौन है और दूसरे लोग कौन हैं!
अजमल ने इस बात पर जोर दिया कि हिजाब पहनना सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि एक आवश्यकता है। उन्होंने बाल को शैतानी धागा करार देते हुए कहा कि ‘बाल शैतान का धागा है, और मेकअप शैतान का काम है।’
