Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 46वें अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन में बालको पुरस्कृत
    छत्तीसगढ

    46वें अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन में बालको पुरस्कृत

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, 22 दिसंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को 46वें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल (आईसीक्यूसीसी) में उत्कृष्ट परियोजनाओं के लिए छह पुरस्कार मिले। पांच टीमों को ‘पार एक्सीलेंस’ और एक टीम को ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ मिला। इसके अलावा बालको को ‘वैल्यूएबल कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड’ से नवाजा गया। फाउंड्री की चैतन्य टीम, बेकओवन की अनसीजर्स टीम, पॉटरूम की टाइटन टीम, एसआरएस की मोरेल टीम और रॉडिंग की बैक बेंचर्स टीम ने ‘पार एक्सीलेंस अवार्ड’ जीते। पॉटरूम की रूद्रम टीम ने ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ हासिल किया। हैदराबाद में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सम्मेलन की थीम ‘क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फैसिलिटेटिंग सोशाइटल एंड इकोनॉमिक टर्नअराउण्ड’ थी।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बालको की क्वालिटी सर्कल टीमों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बालको अपने नवाचार से उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बालको ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया है जिससे उन्हें व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर नवाचार की प्रेरणा मिलती है। श्री पति ने कहा कि क्यूसीएफआई ने देश में क्वालिटी सर्कल अभियान को ऊंचाइयां दी हैं। इससे कर्मचारियों की निर्णयन क्षमता में प्रभावी बढ़ोत्तरी में मदद मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बालको में कार्यरत विभिन्न इकाइयों की क्वालिटी सर्कल टीमों में नए उत्साह का संचार होगा। उपलब्धियों का श्रेय बालको परिवार के प्रत्येक सदस्यों को जाता है।

    बालको कर्मचारियों और ठेका कामगारों की रचनात्मकता तथा उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से संयंत्र की विभिन्न इकाइयों में क्वालिटी सर्कल टीमें गठित की गई हैं। यह कार्यस्थल पर समस्याओं के निवारण के लिए सामूहिक रूप से सही निर्णय लेने, कर्मचारी सशक्तिकरण और उनके कौशल बढ़ोत्तरी का माध्यम है। बालको में लगभग 8000 क्वालिटी सर्कल और काइजेन परियोजनाएं क्रियान्वित की गई हैं।

    Post Views: 0

    #diesel #petrol america Assam at the 46th International BALCO Awarded Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Quality Circle Convention Raigarh
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआटो के बस से टकरा जाने से चार लोगों की मौत
    Next Article आमजनों के सहयोग,पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं हनुमान जी की विशेष कृपा से गुमशुदा माता गीता शर्मा रायपुर रेल्वे स्टेशन में मिली
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

    February 16, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…

    February 16, 2026

    प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

    February 16, 2026

    नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…
    • विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…
    • प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…
    • नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…
    • भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?