कोरबा। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड ने संयंत्र और समुदाय में एक स्थायी भविष्य के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत संयंत्र, समुदाय और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और स्थायी भविष्य की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में प्रमाणित ऊर्जा लेखा-परीक्षक प्रोफेसर रामास्वामी महिन्दरन ने ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित विशेष सत्र में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनर्जी इफीसिएंसी और अनुकूलन के लिए औद्योगिक सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला, जिससे कर्मचारियों के पर्यावरणीय दृष्टिकोण की समझ को बढ़ावा मिला है।
बालको ने कार्यस्थल में ऊर्जा खपत को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑनलाइन क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने एक कारपूलिंग अभियान भी शुरू किया, जिससे कर्मचारियों को सवारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण अनुकूल आवागमन संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कर्मचारियों को एनर्जी इफीसिएंसी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थायी व्यावसायिक समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
संयंत्र के साथ-साथ बालको युवा पीढ़ी में उर्जा संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने आस-पास के गांवों में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए, जिसमें पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। विभिन्न आसान ऊर्जा बचत प्रथाओं को साझा किया गया जिन्हें घरों में अपनाया जा सकता है।