Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को किया साकार
    कोरबा

    बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को किया साकार

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर:- वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में अपने वार्षिक ‘विश ट्री अभियान’ के चौथे संस्करण का सफल समापन किया। इस अभियान के माध्यम से बालको ने अपने आसपास के समुदायों के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई और उनके छोटे-छोटे सपनों को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना था, जिसमें बालको के कर्मचारी स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए।

    यह पहल उन बच्चों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित है जो अक्सर बुनियादी सुविधा से वंचित रहते हैं। अभियान के अंतर्गत 3 से 10 वर्ष के बच्चों से 25 गांवों में जाकर 500 से अधिक इच्छाएं एकत्र की गईं। इन इच्छाओं में पेंसिल बॉक्स, स्कूल बैग, जूते, कपड़े और अन्य ज़रूरी चीज़ें शामिल थीं। बालको के 300 से अधिक कर्मचारी स्वयंसेवक ने इन इच्छाओं को व्यक्तिगत रूप से अपनाया, वस्तुएं स्वयं खरीदीं और बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट दीं।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम बालको में मानते हैं कि परोपकार का सबसे छोटा कार्य भी गहरा प्रभाव छोड़ सकता है। ‘विश ट्री अभियान’ हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावना है, जो खुशी, सहानुभूति और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर हम उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बच्चे उज्जवल भविष्य की नींव हैं। इस तरह की पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य उनके सपनों को पोषित करना और समुदाय के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाना है।

    माखुरपानी के सरपंच श्री बहोरन सिंह मंझवार ने विश ट्री पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश बच्चे वंचित परिवारों से आते हैं, जहाँ बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। ‘विश ट्री अभियान’ के माध्यम से बालको के कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि वे क्या चाहते हैं, और उनकी सार्थक इच्छाओं को पूरा किया। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि बालको जैसी कंपनी इतनी आत्मीयता से हमारे बच्चों की ज़रूरतों और भावनाओं को समझती है। इससे हमारे समुदाय में उम्मीद और विश्वास को नई मजबूती मिली है।

    बालको कर्मचारी फिजा बेग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं कि जब किसी बच्चे की आंखों में चमक देखी, तो यह अहसास हुआ कि छोटी-सी परोपकार भी कितनी गहराई से असर डाल सकती है। यह अनुभव मेरे लिए जीवनभर की प्रेरणा बन गया है। बालको ऐसी अनेक पहल के माध्यम से समाज को लौटाने की भावना को लगातार प्रोत्साहित करता है।

    ‘विश ट्री अभियान’ के इतर बालको शिक्षा, सतत आजीविका, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य आदि सामुदायिक विकास परियोजनाओं से सामुदायिक कार्यों में सक्रिय है। कंपनी 123 गांवों में 2 लाख से अधिक लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है, जिससे वह समाज में बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार कर रही है।


    Post Views: 650

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिना एक बूंद तेल डाले सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये तीखी और स्वादिष्ट चटनी, खाकर उंगलियां चाटेंगे आप…
    Next Article छत्तीसगढ़ की पहली नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत बनी बड़ेसत्ती, इलवद पंचायत योजना का मिला लाभ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न

    February 27, 2026

    कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

    February 21, 2026

    प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने धान उठाव की समीक्षा कर 28 फरवरी तक त्वरित पूर्णता के दिए निर्देश

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?