Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बस्तरिया लोक संस्कृति और धार्मिक प्रस्तुतियों से सराबोर होगी मंडई, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
    छत्तीसगढ

    बस्तरिया लोक संस्कृति और धार्मिक प्रस्तुतियों से सराबोर होगी मंडई, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2021Updated:October 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुरl विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखने के दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को यहां की धार्मिक और बस्तरिया लोक संस्कृति से सराबोर करने के लिए इस वर्ष पहली बार दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष देवी मंडई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सोमवार की देर शाम इसकी तैयारियों का जायजा लिया। विविध जनजातीय संस्कृतियों की भूमि बस्तर की लोक संस्कृति और अध्यात्म पर आधारित यह देवी का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत तीन प्रमुख पंडाल बनाये जाएंगे। इनमे एक पंडाल में लोक गायन, एक पंडाल में लोक नृत्य और एक पंडाल में लोक कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बस्तरिया हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों के लिए भी पंडाल बनाये जाएंगे। इन पंडालों में धातु शिल्प, मृदा शिल्प, बांस शिल्प, सीसल शिल्प सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर श्री बंसल ने आज दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष स्थित टाउन हॉल परिसर के पास इसके आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, आवागमन और पार्किंग के संबंध में जरूरी निर्देश दिए, जिससे यहां पहुंचने वाले लोग बिना किसी परेशानी के यहां की लोक संस्कृतियों का आनंद ले सकें। कलेक्टर ने आयोजन को निर्बाध रूप से सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।इसके किये उन्होंने संजय मार्केट एवं हाता ग्राउंड में चार पहिया वाहन तथा दंतेश्वरी मंदिर के पास टाऊन क्लब के पीछे दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने कार्यकम स्थल में आकर्षक रोशनी, सुरक्षा के लिए सीसी टीवी आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने इसके साथ ही बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रस्तावितआगामी प्रवास को देखते हुए तैयारियों का जायजा भी लिया।
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क हादसे में महिला के दो टुकड़े… जगदलपुर में टैक्सी से उतर कर दे रही थी किराया, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर… गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़…
    Next Article विधानसभा स्पीकर के काफिले की कार से कुचलकर शख्स की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी मुख्यमंत्री देव साय…

    January 22, 2026

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले आबकारी नीति 2026-27 मंजूर, नवा रायपुर बनेगा शिक्षा और स्टार्टअप…

    January 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक…

    January 21, 2026

    अब धान खरीदी की तारीख बढ़ेगी सीएम साय कैबिनेट की बैठक शुरू…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अविमुक्तेश्वरानंद होंगे माघ मेला से बैन प्रशासन ने शंकराचार्य को भेजा दूसरा नोटिस, जवाब के लिए मांगे इतने घंटे का समय…
    • बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे…
    • यहां बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ कराने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने तय की अलग-अलग टाइमिंग…
    • मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…
    • ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?