भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला होना है। इस मुकाबले का दोनों टीमों या बोर्ड को ही नहीं फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। और मैच जब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम और भारतीय फैंस के सामने हो तो इसका रोमांच और बढ़ जाता है। इस मैच में अभी एक हफ्ता बाकी है और 8 अक्टूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। उससे पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल बीसीसीआई ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस को गुड न्यूज दी है। शनिवार रात बोर्ड ने 14 हजार नए टिकट रिलीज करने का ऐलान किया है। इससे पहले जब शुरुआती चरण में टिकटों की बिक्री हुई थी तो इसकी सेल पर भारी मारामारी देखने को मिली थी। साइट तक क्रैश हो गई थी।
बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक इन टिकटों की बिक्री की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। इन 14 हजार टिकटों की बिक्री रविवार सुबह 12 बजे से शुरू होगी। फैंस ऑफिशियल वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।
Ind vs Pakवर्ल्ड कप 2023 में भारत का शेड्यूलभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नईभारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्लीभारत बनाम पाकिस्तान- 14 अक्टूबर, अहमदाबादभारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणेभारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशालाभारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊभारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर, मुंबईभारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाताभारत बनाम नीदरलैंड- 12 नवंबर, बेंगलुरु
