Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हो जाइए सावधान, चीन में पल रहे कोरोना के 20 बाप, ना जीने देगा, ना मरने देगा, पागल बनाकर छोड़ देगा
    News

    हो जाइए सावधान, चीन में पल रहे कोरोना के 20 बाप, ना जीने देगा, ना मरने देगा, पागल बनाकर छोड़ देगा

    By Tv 36 HindustanJune 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- जब भी महामारी का इतिहास पलटा जाएगा, तो इसमें कोरोना वायरसकी तबाही भूली नहीं जाएगी. ये ऐसी महामारी थी, जिसने न सिर्फ करोड़ों लोगों की जान ले ली, बल्कि अपने संक्रमण की वजह से मानवीय रिश्तों का जो हाल किया, उसकी कल्पना करके भी सिहरन हो जाती है. आपको जानकर झटका लगेगा कि वैसे ही 22 और वायरस लाइन में हैं, जिनके निकलते ही हर तरफ हाहाकार मच जाएगा.

    ये खोज ऐसे वक्त में सामने आई है जब दुनिया अभी भी कोविड-19 महामारी के नए स्ट्रेन से जूझ रही है. कोविड-19 का पहला मामला 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था और वुहान वायरस रिसर्च सेंटर चमगादड़ों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस की वजह से ही कुख्यात हो गया. एक बार फिर चमगादड़ों के ज़रिये ही 22 जानलेवा वायरस फिर फैल सकते हैं, जो तड़पा-तड़पाकर मौत देने से पहले इंसान को पागल बनाकर छोड़ेंगे.
    चमगादड़ों में मिले 20 वायरस
    चीन में शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों में कम से कम 20 नए वायरस खोजे हैं, जिनसे पशुओं और इंसानों में भविष्य में खतरा हो सकता है. युनान प्रांत में 2017 से 2021 के बीच 142 चमगादड़ों के गुर्दे के ऊतकों से 22 वायरसों की पहचान की गई. इनमें से दो वायरस हेंड्रा और निपाह की तरह ही हैं. रिसर्च में एक अज्ञात बैक्टीरिया और क्लोसिएला युन्नानेंसिस नाम का एक परजीवी भी मिला है. चमगादड़ फलों के बागों और गांवों के आस- पास रह रहे थे, जिससे वायरस के मूत्र के जरिए फलों को दूषित करने का खतरा है. यह इंसानों या पशुओं में बेहद आसानी से फैल सकता है.

    आसानी से होगा संक्रमण

    ये वायरस, युन्नान बैट हेनिपावायरस 1 और 2, पहले अज्ञात थे और इनका जेनेटिक मटेरियल, अन्य हेनिपावायरस से 52 से 57 फीसदी मिलता है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये वायरस फलों या पानी के जरिए इंसानों तक पहुंच सकते हैं यानि इनका संक्रमण बहुत ही आसानी से होगा. कोरोना की तरह सांस की गंभीर बीमारी के अलावा ये वायरस दिमाग में सूजन पैदा कर सकते हैं, जो मरीज के मस्तिष्क को डैमेज करेगा.

    कितने खतरनाक हैं वायरस

    ये वायरस चमगादड़ों के गुर्दों में पाए गए हैं और इंसानों या पशुओं में फैलने की संभावना रखते हैं. इनके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. अभी तक शोधकर्ताओं ने किसी नई महामारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है. चमगादड़ों में कम से कम 20 नए वायरस की खोज हुई है, जिनमें दो हेनिपा वायरस और एक पैरासाइट भी शामिल है.

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिच्छू के जहर से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली खोज
    Next Article ये हैं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, 18 साल से पहले शारीरिक संबंध बनाने वाली लड़कियों को ज्यादा खतरा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?