नई दिल्ली:– दो दिन में दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। पांच दिवसीय इस त्योहार की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। घर की सफाई से लेकर दीपोत्सव पर दीयों से हर कोने को रोशनी से जगमग करने देने वाले इस त्योहार का इंतजार हर किसी को होता है। 20 अक्टूब को दीवाली है। इस दिन लोग घरों को दीए, फूल और तोरण से सजाते हैं। वहीं घर के कुछ कोनों में रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की जाती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रंगोली बनाने से खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न भी होती है। हालांकि इस शास्त्र में कुछ ऐसी जगहों का भी जिक्र है, जहां पर रंगोली बनाना सही नहीं होता है।
दीवाली पर इन जगहों पर ना बनाएं रंगोली
दीवाली के दिन घर के कुछ हिस्सों में रंगोली भूलकर भी नहीं बनानी चाहिए। शास्त्र के हिसाब से कमरे के अंदर कभी भी रंगोली नहीं बनानी चाहिए। वहीं बेडरूम में तो भूलकर भी रंगोली नहीं बनानी चाहिए। मेन गेट के अंदर वाले हिस्से से लेकर बाथरूम के आसपास रंगोली बनाने से बचना चाहिए। किसी कोने पर रंगोली कभी नहीं बनानी चाहिए। इस हिस्सों पर रंगोली बनाने से इनके खराब होने का डर रहता है और ऐसी रंगोली वास्तु के हिसाब से सही नहीं होती है।
इन जगहों पर रंगोली बनाना है शुभ
बता दें कि गलत जगह पर रंगोली बनाने से वास्तु दोष का खतरा रहता है। वहीं ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी के आने का खतरा रहता है। शास्त्र के हिसाब से दीवाली पर मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली बनाना शुभ होता है। इन जगहों पर रंगोली एकदम सही से दिखती भी है औऱ इसकी पॉजिटिव एनर्जी घर के चारों ओर फैलती है। साथ ही कभी भी रंगोली में किसी देवी देवता की आकृति नहीं बनानी चाहिए। इस दिन फूल-पत्तियों और स्वास्तिक वाली रंगोली बनाना शुभ होता है। ऐसी रंगोली से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है।